WIDGEO

गुरुवार, 8 नवंबर 2012

भाई बहिन के अनोखे प्यार का प्रतिक हैं भाई दूज पर्व

परिहार ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र
मु. पो. आमलारी, वाया- दांतराई
जिला- सिरोही (राज.) 307512
मो. 9001742766,9001846274
Email-pariharastro444@gmail.co
सूर्य भगवान की पत्नी का नाम संज्ञा देवी था | इनकी दो संतान पुत्र यमराज और पुत्री यमुना [यमी]  थी | संज्ञा देवी अपने पति का तेज सहन न कर सकने के कारण अपनी छाया को वहा पर पत्नी रूप में रखकर दूर चली गयी | इस छाया से तापी और शनि का जन्म हुआ | इसके बाद छाया का यम और यमुना से अच्छा व्यवहार नही था | इससे परेशान होकर यम यमपुरी चले गए | इसके पश्चात् यमुना भी गोलोक चली गयी | इस प्रकार भाई बहिन अलग अलग रहते हुए बहुत समय व्यतीत हो गया | यमुना अपने भाई यम को बहुत प्यार करती थी और मिलने के लिए  भी हमेशा बुलाता रहती थी ,पर काम की व्यस्तता के कारण यम अपनी बहिन से मिलने नहीं आ सके | इस पर बहुत दिनों बाद एक दिन यमराज अपनी बहिन को मिलने के लिए आये यह दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया थी | अपने भाई को अचानक अपने घर देखकर यमुना बहुत खुश हुई ,उसने अपने भाई को आदर सत्कार से बिठाकर उसकी पूजा कर भोजन कराया इससे प्रसन होकर यम ने अपनी बहिन से वर मांगने को कहा | इस पर यमुना ने कहा की "मेरे जल में स्नान करने वालो को यमपुर नही जाना पड़े " इस पर यमराज चिंतित हो गये क्योंकि इससे तो यमपुरी का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा | तब यमुना ने कहा की जो भाई आज के दिन अपनी बहिन के घर जाकर इस प्रकार पूजा कराकर भोजन करे और मेरे घाट पर स्नान करे उसे यमपुर नही जाना पड़े इसे यमराज ने मान लिया | तभी से इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन कर उपहार देते  हैं | जिससे उन्हें यमलोक का भय नही रहता | तभी से इसे यम द्वितीया के नाम से जाना जाता हैं और बहने अपने भाई की रक्षा के लिए और दीर्घ आयु की कामना के लिए वर मांगती हैं इसीलिए इसे भाई बहिन के अनोखे प्रेम के प्रतिक रूप में इसे भाई दूज कहा जाता हैं | इस दिन बहाने अपने भाई को तिलक लगाकर उसके दीर्घ आयु की कामना करती हैं और भोजन कराकर उससे उपहार प्राप्त करती हैं 
इस दिन चित्र गुप्त का पूजन दोपहर के समय ध्यान करते हुए करना चाहिए | चित्र गुप्त ब्रह्माजी के पुत्र हैं जो धर्म राजा की सभा में पृथ्वी वासियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं | इनकी पूजा करना भी शुभ माना गया हैं  |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें