WIDGEO

रविवार, 4 नवंबर 2012

दीपावली पर करे लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय

ज्योतिषाचार्य वागा राम परिहार 
परिहार ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र
मु. पो. आमलारी, वाया- दांतराई
जिला- सिरोही (राज.) 307512
मो. 9001742766,9001846274,02972-276626
Email-pariharastro444@gmail.co
दीपावली की रात्रि को काल रात्रि और सिद्धिदायक रात्रि माना गया हैं | इस रात का आमजन और तंत्र प्रेमी सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं | तंत्र ,मन्त्र और यंत्र साधना का यह सबसे उतम पर्व हैं परन्तु धनवान होना हरेक के वश की बात नही | लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर यह धनवान होने का स्वर्णिम अवसर हैं आप भी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हेतु इनमे से कोई उपाय अवश्य प्रारंभ करे तो आप पर भी माता लक्ष्मी की कृपा होने लगेगी ..........
१...दीपावली की रात को नहा धोकर पवित्र होकर स्वश्च वस्त्र धारण कर पूजा स्थल पर एक बाजोट पर लाल कपडा बिछाकर उस पर स्टील की थाली रखे |इसमे केसर से "श्रीं "बीज मन्त्र लिखे फिर धुप दीप दिखाकर सफ़ेद मिष्ठान्न का भोग लगाकर निम्न मन्त्र का इक्कीस माला जप करे | फिर दुसरे दिन से प्रतिदिन एक माला निम्न मन्त्र का जप करे तो आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होने लगेगी 
मन्त्र ...ॐ  ऐं  ह्रीं श्रीं क्लीं   ह्रसोजगत प्रसुत्ये नमः 
२..दीपावली की रात्रि को पूजाकाल में अपने पूजा घर में जाकर एक बाजोट पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर सप्त धान्य से स्वस्तिक बनाये | इस स्वस्तिक पर एक थाली में " गं "  लिखकर रखे |  इसके ऊपर श्वेतार्क गणपति और एक लघु नारियल को रखे | फिर इसे धुप दीप दिखाकर नैवैध चढ़ाये और आगे कुमकुम से सात बिंदिया लगाये | फिर निम्न मन्त्र का ग्यारह   माला जप करे | इसके अगले दिन श्वेतार्क गणपति को वही रखकर शेष सामग्री की पोटली बनाकर जल में प्रवाहित करे |  इसके पश्चात् प्रतिदिन धुप दीप श्वेतार्क गणपति को दिखाकर एक माला जप करे तो  माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की कृपा भी होने लगती हैं 
मन्त्र ..ॐ सर्व सिद्धि प्रदायसी त्वं सिद्धि बुद्धि प्रदो भवः श्रीं | 
३...दीपावली   की रात को एक बाजोट पर लाल कपडा बिछाकर उस पर लक्ष्मी जी की तस्वीर को स्थान दे एक भोज पात्र पर " श्रीं ऐश्वर्य लक्ष्म्ये ह्रीं नमः " लिखकर तस्वीर के सामने रखे | फिर इनका पंचोपचार पूजन कर धुप दीप जलाकर इत्र, नैवैध्य चढ़कर इसी मन्त्र का ग्यारह माला जप करे | जप के पश्चात् माता लक्ष्मी को प्रणाम कर इसे ताबीज में धारण करे तो आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होने लगती हैं  |
४... दीपावली के दिन से प्रारंभ कर माता घंटा कर्ण लक्ष्मी का ध्यान करते हुए माँ को लाल मिठाई ,मौसमी फल चढ़ाकर धुप दीप जलाकर निम्न मन्त्र का दीपावली की रात को ग्यारह माला जप कर फिर प्रतिदिन धुप दीप दिखाकर एक माला जप करे तो लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर होने लगाती हैं ......
मन्त्र ...ॐ ह्रीं श्रीं घंटा करणी  नमोअस्तुते ठः ठः ठः स्वाहा |
५..दीपावली के दिन पूजन समय एक बाजोट पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर कुबेर यंत्र को पंचामृत से स्नान कराके स्थापित करे | फिर धुप दीप दिखाकर अष्ट गंध ,सिंदूर ,लाल पुष्प चढ़ाये फिर नैवैध्य रूप में कोई प्रसाद चढ़ाकर कमल गट्टे की माला से निम्न मन्त्र का ग्यारह माला जप करे | इसके पश्चात् प्रतिदिन धुप दीप दिखाकर एक माला जप करने से आपकी समृद्धि बढ़ने लगती हैं |
मन्त्र ..ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय  धन्याधिपत्ये धन धान्यं समृद्धिम में देहि दापय स्वाहा |
६....दीपावली की रात को कच्चे सूत को केसर से रंगकर धुप दीप जलाकर माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए निम्न मन्त्र का सात माला जप करे फिर प्रतिदिन धुप दीप जलाकर एक माला जप करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर होने लगती हैं 
मन्त्र ...ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ऐश्वर्य महा लक्ष्म्ये पूर्ण  सिद्धि देहि देहि नमः |
आप भी इनमे से कोई उपाय कर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें