WIDGEO

बुधवार, 24 जुलाई 2013

श्रावण मास मे करे भगवान शिव का अभिषेक और पूजन

(ज्योतिषाचार्य वागाराम परिहार)
श्रावण मास में पूजा करने से सभी देवताओं की पूजा का फल प्राप्त हो जाता है। इसमें कोई शंका नही हैं। श्रावण मासारंभ से मासांत तक शिव के दर्शन हेतु श्रद्धालु शिवालय अवश्य जाते है। श्रद्धालुओं में भक्ति भावना भी इसी मास में विशेष जागृत होती हैं। इस शिव पूजन के साथ-साथ उनकी कथा अर्थात् शिव पुराण का भी श्रवण करना चहिए। कई श्रद्धालु इस मास में व्रत रखते है उन्हें व्रत के साथ-साथ अपनी वाणी पर संयम, ब्रह्मचर्य का पालन, सत्य वचन एवं अनैतिक कार्यो से दूर रहना चाहिए। धर्म,कर्म एवं दान के प्रति भी लोगों का विशेष रूझान देख जा सकता हैं।
           भगवान शंकर की विभिन्न फूलों से पूजन करने का भी भिन्न फल मिलता है। शिव पर कुछ पुष्प नहीं चढाने का निर्देश है-
           बन्धुकं केतकीं कुन्दं केसरं कुटजं जयाम्।
           शंकरे नार्पयेद्विद्वान्मालतीं युधिकामपि।।
       अर्थात् शंकर पर बन्धुकं, केतकी, कुन्द,मौलसरी, कोरैया, जयपर्ण, मालती तथा जुही ये पुष्प शंकर पर नहीं चढाए जाते हैं। बेलपत्र, शतपत्र एवं कमलपत्र से पूजन करने से लक्ष्मी कृपा, आक का पुष्प चढानें से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। धतुरे के पुष्प चढाने से विष भय एवं ज्वर भय मिटता है कहा भी है-
’’ आक धतुरा चबात फिरे, विष खात शिव तेरे भरोसे। ‘‘  जवा पुष्प से सावन मास में शिव का पूजन करने से शत्रु का नाश होता है तो गंगा जल से अभिषेक करना मोक्ष प्रदाता माना गया है। साधारण जल से अभिषेक भी वर्षा की प्राप्ति करवाता है। दुग्ध मिश्रित जल से अभिषेक करने से आत्मा को सुकुन मिलता है एवं संतान सुख प्राप्त होता है। तो लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु गन्ने के रस से या गुड मिश्रित जल अभिषेक करना शुभ माना जाता है। मधु या घी या दही से अभिषेक करने पर भी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। रोगों से ग्रसित जातकों हेतु विशेष रूप से शुक्र से पीडित जातकों हेतु केवल दुध को अर्पित करना चाहिए। सूर्य एवं चंद्र कृत रोगों से मुक्ति हेतु शहद अर्पित करना विशेष विशेष लाभदायक है तो मंगल कृत रोगों से बचाव हेतु गुड मिले जल से अभिषेक करना चाहिए। बृहस्पति की कृपा हेतु हल्दी मिश्रित या दुग्ध मिश्रित जल से अभिषेक करना उतम लाभ की प्राप्ति करता है। आप भी जिस ग्रह की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। उसी ग्रह के अनुसार पूजन सावन मास में अवश्य करें। किसी कामना विशेष हेतु भी आप किसी विशेष प्रयोग को सावन मास में कर शिव कृपा प्राप्त कर सकते है।
Mob..  09001742766

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें