WIDGEO

शुक्रवार, 31 अगस्त 2012

कैसा रहेगा आपके लिए सितम्बर महिना


कैसा रहेगा आपके लिए  सितम्बर  महिना                                                                                                                                                  मेष  राशि 
यदि आपका जन्म नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा तो आपकी राशि  मेष है-नामक्षर: चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ
शुभ अंक-,1,2,3,9
शुभ वार-रविवार,सोमवार,मंगलवार ,गुरूवार।
अनुकूल देवता-हनुमानजी।

 इस माह आपके खर्च में अधिकता रहने का योग बन रहा है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति में समस्या रहेगी। आपको मित्रों एवं अनुजों का सहयोग कम रहने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य में परेशानी के कारण आपका खर्च भार इस माह बढ सकता है इनके बावजूद भी आकस्मिक धन लाभ एवं कार्य व्ययसाय में प्रगति के कारण आप प्रसन्नचित्त रहेंगे । कार्य व्यवसाय मं बढोतरी भी करेंगें। इस समय नया कार्य व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते हैं। जीवनसाथी से तनाव के पश्चात् भी आपको अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। विद्याथियों के लिए यह माह मिश्रित फलदायक रहने की संभावना है। संतान पक्ष की तरफ से आपको अपेक्षित सहयोग प्रप्त होगा इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढेगी। इस समय राज्य एवं राजनीति, दोनों तरफ से लाभ की संभावना बन रहीं है। 

उपाय: इस माह आपको ॐ   गणपतये नमः का जाप करना लाभदायक रहेगा। अपनी सामथ्र्य अनुसार सौन्दर्य प्रसाधन वस्तुओं का दान करें। दस महाविद्या यंत्र की पूजा अर्चना श्रेष्ठ रहेगी।

वृषभ राशि 
आपकी राशि  वृषभ है, यदि आपके नाम का प्रथम अक्षर निम्न में से कोई है- इ,उ,ए,ओ,वा,वि,वु,वे,वो,
शुभ अंक: 4,5,6,8,
शुभ वार: बुधवार,शुक्रवार ,शनिवार 
अनुकूल देवी: माता लक्ष्मी।

 इस माह वृषभ  राशि वालों को अपने परिवारजनों के विरोध का सामना करना पड सकता है। परिवारजनों के विरोध के कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। माह समय आकस्मिक खर्च के कारण परेशानी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यदि आप ट्रांसपोर्ट के कार्य व्यवसाय से जुडे हुए हैं तो आपको विषेष सावधानी बरतनी होगी। शेयर बाजार में इस माह निवेष नहीं करें। इस माह शेयर बाजार से नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को इस माह षिक्ष ामंे अरूची रहेगी। कार्य व्यवसाय में वृद्वि की संभावना बन रही है। यदि आप साझेदारी में कार्य व्यवसाय कर रहे है तो आपको कुछ निराषा हो सकती है। आपके शत्रुओं का शमन होगा। राज्य की तरफ से भी आपको कुछ परेषानी रहेगी। इस माह आपको अपने उच्चधिकारियों से मधुर संबंध बनाने की कोषिष करनी चाहिए। यदि आप कोई यात्रा करना चाहते है। तो इस माह यात्रा से लाभ नहीं होगा।

उपाय: सूर्य भगवान को प्रतिदिन जल चढाकर आदित्य ह्नदय स्तोत का पाठ करें। इस माह आपको माता गायत्री की पूजा अर्चना करनी विषेष लाभदायक बन रही है। ओपल धारण करना शुभफलदायक रहेगा।


मिथुन राशि  
नामाक्षर: आपकी  राशि मिथुन है, यदि आपका नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ होता है- क,कि,कु,घ,ड,छ,के,को,ह
शुभ अंक: 1,5,6,8
शुभ दिन: रविवार,बुधवार,शुक्रवार ,शनिवार 
अनुकूल देवता: गणपति।

: मिथुन राशि  वालों के लिए यह माह अपने पराक्रम व परिश्रम के बल पर मान सम्मान एवं धन की प्राप्ति करने के लिये उचित रहेगा। इस माह लोगों एवं मित्रों के अपेक्षित सहयोग के कारण आपके भाग्य में वृद्वि होगी। पिता की तरफ से भी आपको अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म एवं दान-पुण्य के प्रति आपकी रूचि बढेगी। राज्य पक्ष की तरफ से धन एवं मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष की तरफ से आकस्मिक परेषानी बनती है। इस माह अनुसंधान के कार्यो में लाभ की प्राप्ति होगी। शेयर बाजार में उतार-चढाव के कारण कुछ परेषानी अनुभव होगी। कार्य व्यवसाय मंे संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। इस समय साझेदार से मनमुटाव अथवा उससे साझेदारी तोडने की इच्छा भी बनेगी। इस समय आप अपने मकान में साज-सज्जा करके भी समस्य में रह सकते हैं। आपके लिए अभी संघर्ष का समय बना रहेगा। अपने अधिकारियों से मधुर संबंध बनाने की कोषिष करें। लक्ष्य से कम सफलता के कारण आप मानसिक तनाव में रहेगें।
उपाय: प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की मीठी रोटी बनाकर उस पर सरसों का तेल लगाकर खिलायंे। दस महाविद्या यंत्र की पूजा-अर्चना करें। गुरूवार के दिन गाय को गुड व चने की दाल खिलायें।

कर्क  राशि 

नामाक्षर: आपकी राशि  कर्क है, यदि आपका नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा है- ही,हू,हे,डा,डी,डू,डे,डो
शुभ अंक: 1,2,3,9
शुभ दिन: रविवार,सोमवार,मंगलवार,गुरूवार।
अनुकूल देवता: भगवान षिव।

 कर्क राशि  वालोंा को इस माह भी कार्य व्यवसाय में परेशानी का सामना करना पडेगा। कार्य स्थल पर परेषानियां उठानी पड सकती हैं। कार्य इस समय आपको पूर्ण ईमानदारी एवं मेल-मिलाप के द्वारा समय गुजरने का इंतजार करना चाहिए अन्यथा बडा नुकसान उठाना पड सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद नहीं कर प्रेममय संबंध बनाने की कोषिष करनी चाहिए। संतान के कमजोर स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। इस समय आपको शेयर बाजार में निवेष नहीं करना चाहिए। यदि आप निवेष करना चाह रहे है तो पूर्णतया सोच समझकर निर्णय लें। इस माह आपको मित्र वर्ग की तरफ से भी परेशानी रहेगी, किन्तु पैतृक कार्यो से लाभ की प्राप्ति रहेगी। राज्य की तरफ से भी आपको मान सम्मान एवं धन की प्राप्ति होगी। आपके स्वयं के खर्च में कमी रहेगी। इस माह अनिद्रा के कारण भी आप परेशान रहेंगे।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें पंचधातु में गोमेद जडवाकर धारण करें। गरीब व अनाथ लोगों को खाद्य सामग्री दें। सोते समय अपने सिरहाने जल से भरा लोटा रखेां। सुबह उठकर जल कीकर अथवा पीपल वृक्ष को चढा दें।

सिंह  राशि 
नामाक्षर: आपकी राशि  सिंह है, यदि आपका जन्म नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा हो- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
अनुकूल अंक: 1,2,3,9
अनुकूल दिवस: रविवार,सोमवार,मंगलवार,गुरूवार।
अनुकूल देवता: सूर्य भगवान।

: सिंह राशि  वालों को इस माह कार्य व्यवसाय में परेशानी  रहेगी एवं इस कारण तनाव बना रहेगा। इष्ट मित्रों के असयोगात्मक व्यवहार के कारण भी परेशानीबनती बनती है। कार्य व्यवसाय के कारण दूरस्थ प्रदेष की यात्रा का योग बन रहा है। साझेदारी में किए गए कार्य से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। साझेदारी द्वारा धोखे की संभावना बन रही है। कार्य व्यवसाय की प्रगति का पूर्ण ध्यान रखें। इस समय आपके आत्मविष्वास में वृद्वि होगी। अपने कार्य से लाभ मिलेगा। इस माह राज्य की तरफ से भी आपको मान-सम्मान एवं लाभ की प्राप्ति सम्भव है किन्तु माह के उत्तराद्र्व में लाभ में कमी रहेगी। इस समय आपको वाहन के कारण कष्ट हो सकता है। मित्रों में परस्पर विरोध के कारण भी आपको परेषानी परेशानीहोगी। अनिद्रा की षिकायत बनी रहेगी। विद्यार्थियों को इस माह विद्याध्ययन में मन नहीं रहेगा। अपने अध्ययन के प्रति  परेशानीबनती है। उदर विकार के कारण समस्या बनती है। मनोरंजन व विलासिता पर इस माह खर्च पहले की अपेक्षा अधिक रहेगा। प्रेम प्रसंग मे आपको निराषा मिलेगी। लोगों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन चीटियों को बूरा डालें। व्यापार वुद्वि यंत्र की स्थापना करें। बुधवार के दिन 250 ग्राम मूंग अपने सिर पर सात बार उसारकार पक्षियों को खिलायें। मित्रों से मधुर संबंध बनायें।

कन्या राशि : आपकी जन्म राशि  कन्या है, यदि आपका जन्म नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा है- टो,प,पी,पू,ष,ठ,पे,पो
अनुकूल अंक: 5,6,8
अनुकूल: दिवस: बुधवार,शुक्रवार ,शनिवार 
अनुकूल: देवता: गणश जी।

: कन्या राशि  वालों को इस माह अपने स्वास्थ्य पर विश ष ध्यान देना होगा। इस माह किसी आकस्मिक पारिवारिक समस्या के कारण आप परेशान  रह सकते है। इस समय आपके खर्च में अधिकता रहेगी। आपके कार्य व्यवसाय में संघर्ष बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परन्तु आकस्मिक व्यय के कारण तनाव में रह सकते है। संतान पक्ष की ओर आपको ध्यान देना चाहिये। षेयर बाजार में निवेष करें तो इस माह सावधानी बरतें। शत्रु पक्ष की तरफ से आपके परिवारजनों को परेशानी रहेगी। इस समय आप किसी नये कार्य को करना चाहें तो कुछ समय के लिए स्थगित रखें। विद्यार्थियों को इस माह विद्याध्ययन में मन नहीं लगेगा। मित्र वर्ग के असयोगात्मक व्यवहार के कारण आपको समस्याओं का सामना करना पडेगा। इस समय राज्य की तरफ से भी आपको असुविधा रहेगी। मानसिक तनाव के कारण आप उचित निर्णय नही ले पायेगें। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार के विरोध का सामना करना पड सकता है। इस माह आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी से व्यर्थ वाद-विवाद नहीं करें।

उपाय: बुधवार के दिन 250 ग्राम मूंग अपने सिर पर से सात उसारकर पक्षियों को खिलायें। बजरंग बाण का पाठ करें। नाभि व ललाट पर केसर का तिलक लगायें।

तुला  राशि 
नामाक्षर: आपकी  राशि तुला है, यदि आपका जन्म निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा है- र,री,रू,रो,ता,ती,तू,ते
अनुकूल  अंक: 5,6,8
अनुकूल दिवस: बुधवार,शुक्रवार ,शनिवार 
अनुकूल देवता: लक्ष्मी।

 तुला राशि  वालों के लिये यह माह मिश्रित फलदायक रहेगा। इस समय आपके कार्य व्यवसाय में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। उत्तराद्र्व की अपेक्षा आपके लिए पूर्वार्ध   शुभ फलदायक बन रहा है। इस समय आपको कार्य व्यवसाय में संघर्ष के उपरांत शुभ फल अवष्य मिलता है। इस समय आपको अनिद्रा के कारण परेषानपरेशानी होना पड सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस माह पूर्वार्ध   में आप आवेष में आकर गलत निर्णय नहीं लें। अपने साझेदार से भी वाद-विवाद के उपरांत शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद में विवाद के कारण कुछ परेषानी रहेगी। भवन में साज-सज्जा को लेकर कुछ खर्च कर सकते हैं। इस माह संतान पक्ष के कमजोर स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेषानी रहेगी परन्तु उत्तराद्र्व में खुषखबरी भी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को इस माह विद्याध्ययन में मन नहीं लगेगा। इस समय एक्राग होकर अध्ययन करें ताकि आने वाले समय में परीक्षा परिणाम बेहतर मिल सकें। शेयर बाजार में निवेष करना लाभदायक बन रहा हैं। प्रेम प्रसंग को लेकर आप पर घात की संभावना बन रही है। इष्ट मित्रों का अपक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा, जिसके कारण आप परेषान रहेंगे। शत्रु पक्ष का शमन करने में आप समर्थ रहेंगे।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान को अध्र्य देवें एवं आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इस समय राहु यंत्र धारण करना लाभदायक रहेगा।

 वृश्चिक  राशि 
नामाक्षर: आपकी राशि  वृश्चिक  है, यदि आपका जन्म नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा है- तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू
अनुकूल अंक: 1,2,3,9
अनुकूल: दिवस: रविवार,सोमवार,मंगलवार,गुरूवार।
अनुकूल देवता: हनुमान जी।

: वृश्चिक   राशि  वालों सितम्बर का माह स्वास्थ्य की दृष्टि से  परेशान करने वाला बन रहा हैं। इस समय आपको किडनी संबंधित विकार के कारण परेशानी  उठानी पड सकती है। आपको यात्रा करते समय एवं वाहन चलाते समय विषेष सावधानी करनी चाहिये अन्यथा दुर्घटना का सामना करना पड सकता है। इस समय पूर्वार्ध  में कार्य-व्यवसाय अच्छा रहेगा एवं लाभ की प्राप्ति भी होगी। माह के उत्तराद्र्व में कार्य-व्यवसाय से लाभ प्राप्ति में उतार-चढाव बना रहेगा। साझेदारी में किये गये कार्यो से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। इस माह शेयर बाजार में निवेष करना लाभदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंगोंा के कारण बदनामी का सामना करना पड सकता है। विद्यार्थियों के इस माह विद्याध्ययन मंे रूची रहेगी। इस समय कार्य-व्ययसाय के कारण यात्रा का योग बन रहा है जिससे सामान्य लाभ प्राप्त होगा। संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में काम करने वालों को आवष्यक लाभ की प्राप्त होगी। परिवार में किसी सदस्य को लेकर विवाद बन सकता है। इस समय आपको मानसिक तनाव की स्थिमि बन रही है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ 

धनु राशि 
नमाक्षर: आपकी राशि  धनु है, यदि आपका जन्म नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा है- ये,यो,भ,भी,भू,धा,फा,ढा,भे
अनुकूल  अंक: 1,2,3,9
अनुकूल दिवस: रविवार,सोमवार,मंगलवार,गुरूवार
अनुकूल देवता: विष्णु भगवान।

 धनु राशि वालों को इस माह के पूर्वार्ध   में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। इस समय आपके भाग्योदय मं वृद्वि होगी। राज्य की तरफ से भी आपको धन एवं मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस माह आपको इष्ट मित्रों एवं परिवाजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष की तरफ से भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी। शेयर बाजार से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।आत्मविष्वास में वृद्वि होगी। शत्रु पक्ष के कारण आपको कुछ परेषानी हो सकती है। इससे लाभ प्राप्ति में कमी रहेगी। माह के उत्तराद्र्व में कार्य व्यवसाय में संघर्षो का सामना करना पडेगा। इस माह भी स्वास्थ्य में कुछ परेषानी रहेगी। यकृत विकार के कारण परेषान होना पड सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साझेदारी में लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन इस माह विद्याध्ययन में लगेगा। इस समय आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। नृत्य एवं संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को अपेक्षित परिणाम की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से भी लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। इस माह आपको कुछ संघर्ष के पश्चात अपेक्षित सफलता मिलेगी परन्तु अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: केसर का तिलक लगायें। गणपति अथर्वषीर्ष का पाठ करें। राहु मंत्र ॐ भ्रां भ्रीं सः राहवे नमः का जाप करें।

मकर राशि 
आपकी राशि  मकर है, यदि आपका जन्म नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा है- भो,ज,जी,खि,खू,खे,खो,ग,गि
अनुकूल अंक: 5,6,8
अनुकूल दिवस:बुधवारशुक्रवार ,शनिवार 
अनुकूल: देवता: हनुमानजी।

 आपके लिये यह माह मिश्रित फलदायक बन रहा है। इस माह आपके कार्य व्यवसाय में कुछ संघर्ष के पश्चात सफलता मिलेगी। इस माह आपको साझेदार से लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। आपको अपने कार्य का पूरा ध्यान देना चाहिये ताकि अधिकाधिक लाभ की प्राप्ति हो सके। इस माह आप भाग्योदय एवं कार्य क्षेत्र में वृद्वि के लिए कर्ज ले सकते है। संतान पक्ष की तरफ से खुषखबरी प्राप्त हो सकती है। शेयर बाजार में निवेष करना आपके लिये लाभदायक बन रहा है। प्रेम प्रसंग का लेकर भी आप उत्साहित रहेंगे। इस माह रूठने-मनाने का सिलसिला बना रहेगा। राज्य पक्ष की तरफ से कुछ परेषानी परेशानीहो सकती है। इस समय आपको पूर्ण ईमानदार रहना चाहिये अन्यथा रिष्वत के कारण निलंबन का सामना करना पड सकता है। शत्रु पक्ष का शमन होगा। विद्यार्थियों को इस माह विद्याध्ययन के प्रति सजग रहना चाहिये। माता-पिता के कमजोर स्वास्थ्य केा लेकर परेशानी रहेगी। इस माह भवन साज-सज्जा भी आप करवा सकते है। इष्ट मित्रों एवं परिवार का अपेक्षित सहयोग बनेगा। नृत्य, संगीत के क्षेत्र में आपको इस माह लाभ प्राप्ति की संभावना बन रहीं है।

उपाय: सूय भगवान को अध्र्य देवें एवं आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। कुत्ते को तंदूर की मीठी रोटी खिलायें। फिरोजा धारण करें।


 कुंभ  राशि 
नामाक्षर: आपकी राशि  कुभ है, यदि आपका जन्म नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा है- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
अनुकूल अंक: 5,6,8
अनुकूल दिवस: बुधवार,शुक्रवार ,शनिवार 
अनुकूल देवता: हनुमानजी।

: कुंभ राशि  वालों के लिए यह माह मिश्रित फलदायक बन रहा है। इस माह का पूर्वार्ध   आपके लिये शुभ फलदायक रहेगा परन्तु उत्तराद्र्व में परेशानी यों रहेंगी।  इस माह आपको साझेदारी के कार्यो से अपेक्षित लाभ की प्राप्ति होगी। आपके कार्य व्यवसाय में सुधार की संभावना है। इस समय आप कार्य का विस्तार भी कर सकतें है। माह के उत्तरार्द्ध साझेदार की तरफ से परेशानी होगी। राज्य की तरफ से भी नुकसान उठाना पड सकता है। यदि आप राजकीय सेवा में है तो चार्जषीट अथवा स्थानांतरण का सामना करना पड सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहियें। शेयर बाजार से आपको पूर्वाद्र्व में लाभ मिल सकता है, परन्तु उत्तराद्र्व में आकस्मिक नुकसान उठाना पड सकता है। विद्यार्थियों को इस माह विद्याध्ययन में सुगमता रहेगी। पे्रम-प्रसंग को लेकर पूर्वाद्र्व में कोई अच्छा निर्णय हो सकता है। इस समय अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई महत्वपूणर््ा निर्णय अभी लेना उचित नहीं रहेगा।

उपाय: सूर्य भगवान को अध्र्य दें। पीली हकीक माला धारण करें। केतु मंत्र ॐ  कें केतवे नमः का जाप करें /केसर का तिलक लगायें।

मीन राशि 
नामाक्षर: आपकी राशि  मीन है, यदि आपका जन्म नाम निम्न में से किसी अक्षर से प्रारम्भ हो रहा है- दी,दू,थ,झ,ण,दे,दो,च,ची
अनुकूल अंक: 1,2,3,9
अनुकूल दिवस: रविवार,सोमवार,मंगलवार,गुरूवार।
अनुकूल देवता: विष्णु भगवान।

 मीन राशि  वालों के लिये यह माह अत्यंत परेशानी दायक बन रहा है। इस माह आकस्मिक परेशानी यां का सामना अधिक करना पडेगा। कार्य व्यवसाय में अनायास अनेक प्रकार की बाधायें आयेगी। हर क्षेत्र से निराषा हो सकती इस समय आपको कार्य व्यवसाय में नुकसान उठाना पडेगा। साझेदारी टुट सकती है। जीवनसाथी से कलह चल रहा है तो इस माह आपको जीवनसाथी से संबंध सुधारने की कोषिष करनी चाहियेे अन्यथा स्थिति बिगड सकती है। शेयर बाजार मेें निवेष करने से आपको हानि होगी। इस माह शेयर बाजार में निवेष नहीं करें तो आपके लिये शुभ रहेगा। परिवार एवं इष्ट मित्रों का भी सहयोग कम ही रहेगा। विद्यार्थियों को इस माह विद्याध्ययन में रूचि नहीं रहेगी। विद्याध्ययन के प्रति सजग रहना चाहिये। नृत्य एवं संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को भी कोई राहत प्राप्त नहीं होगी। इस समय आप पर कर्जभार की स्थिति बनेगी। खर्च की अधिकता के कारण आप परेषान रहेंगे। इस माह आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिये। संभव हो तो मौन व्रत धारण कर लें।

उपाय: पुखराज एवं मोती अवष्य धारण करें। श्रीसूक्त का पाठ करें। पक्षियों को मूंग खिलायें। गायत्री मंत्र का जाप करें।
                              ............................वागा राम परिहार                                                                                                                                                   मुकाम   पोस्ट आमलारी........ वाया  दांतराई........ जिला सिरोही...... राजस्थान  307512 .........................मोबा 09001846274 ,09001742766   ..email...pariharastro444@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें