WIDGEO

रविवार, 5 अगस्त 2012

राशिफल अगस्त -- 2012

राशिफल अगस्त -- 2012  

                                     
मेष राशि---
अगस्त 2012 इस माह आपको उदर विकार के कारण परेशानी उठानी पड सकती है। पित्त विकार वालों को इस माह अपने खान-पान में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थय में सुधार होने की संभावना बन रही है। यदि जीवनसाथी से अनबन की स्थिति बनी हुई है तो माह के उत्तरार्द्ध में संबंध सुधरने की स्थिति बन रही है। राज्य की तरफ से माह के पूर्वार्द्ध में कुछ परेशानी रहेगी। व्यर्थ के वाद विवाद में न पडें। संतान पक्ष की तरफ से आपको कुछ परेशानी रहेगी। इनके स्वास्थय एवं शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। शेयर बाजार में निवेश करना नुकसानदायक है। माह के उत्तरार्द्ध में आपकों चारों तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। इस समय आपके कार्य व्यवसाय में बढोतरी होगी। कार्य व्यापार से आपको आकस्मिक लाभ प्राप्ति का योग बन रहा है। मित्र वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा।
उपाय:- रविवार के दिन सवा किलो गुड अपने सिर पर से सात बार उसारकर गाय को खिलायें। बुधवार के दिन कौडिया जलाकर उससे बनने वाली राखको जल में प्रवाहित करें। प्रतिदिन ओम विष्णुवे नमः मंत्र का जाप करते रहें। केसर का तिलक लगायें।

वृषभ राशि---
अगस्त 2012 इस माह वृषभ राशि वालों को कार्य व्यवसाय में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। माह के पूर्वार्द्ध में आपको चारों तरफ से सफलता मिलेगी। इस समय आपको पारिवारिक एवं इष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से आप प्रसत्रता अनुभव करेंगे। इस माह आप मधुर वाणी के बल पर अपना कार्य सम्पन्न करेंगे। शत्रु वर्ग का शमन होगा। माह के उत्तरार्द्ध में आपको जीवनसाथी के कमजोर स्वास्थ्य के कारण परेशानी अनुभव होगी। अपने मकान में साज-सज्जा पर भी आपको धन खर्च करना पडेगा। इस समय आपको अनजाना भय रह सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव बनेगा। बडों का सहयोग मिलता रहेगा। लंबी दूरी की व्यवसायिक यात्रा के कारण भी भार बनता है। अग्नि एवं अग्नि पदार्थों से सावधानी रखें। किसी स्त्री के कारण अपयश मिल सकता है।
उपाय:- मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढायें। तंदूर की मीठी रोटी कुत्ते को खिलायें। कुंआरी कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा दें। अपने आचरण पर ध्यान रखें।

मिथुन राशि---
अगस्त 2012 मिथ्ुन राशि वालों के लिए इस माह कुछ सफलता की संभावना बन रही है। इस माह आपके कार्य व्यवसाय में कुछ सुधार की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश कर लाभ प्राप्त कर सकते है। इस माह आपको प्रोपटी के कारण आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों के लिए इस माह शिक्षा में मन लगेगा। इस माह आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढेगी। अपने कार्य व्यवसाय में दीर्घकालीन लाभ के लिए आप निवेश कर सकते है। इस माह आपको संतान की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी। संतान की तरक्की के कारण आप प्रसन्नचित्त रहेगें। जीवनसाथी के कमजोर स्वास्थ्य के कारण अवश्य परेशानी रह सकती है। आर्थिक उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीले रंग की हकीक माला धारण करें। बुधवार को गाय को हरा चारा एवं पक्षियों को 250 ग्राम मूंग चुगने के लिए डालें।




कर्क राशि---
अगस्त 2012 कर्क राशि वालों को इस माह कार्य व्यवसाय में अत्यधिक संघर्ष का सामना करना पडेगा। इस माह आपको व्यापार में नुकसान उठाना पड सकता है। आगजनी या धोखाधडी के कारण भी हानि उठानी पड सकती है। नकली उत्पादों के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपने आवास में वास्तुदोष निवारण हेतु तोड-फोड कर सकते है। माता के कमजोर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते है। यदि आप हृदय रोगी है तो इस माह आपको सावधानी की जरूरत है। विद्यार्थियों को इस माह शिक्षा में रूचि नही बनेगी। अपनी शिक्षा से परेशान होकर आप परदेश जा सकते है। इस समय अपने साझेदार से संबंध सुधारने की कोशिश करें।यदि आप साझेदारी में कोई कार्य व्यवसाय करना चाहते है तो कुछ समय आपको इंतजार करना चाहिए। खानपान में सावधानी बरतें। इस समय आपको आलस्य का त्याग कर अपने कार्य व्यवसाय पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। राजनीति में जाने वाले जातकों को कुछ समय इंतजार करना चाहिए।
उपाय:- शनि यंत्र अभिमंत्रित कर गले में धारण करें। आपको अनामिका अंगुली में मूंगा धारण करना चाहिए। प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की मीठी रोटी सरसों का तेल लगाकर खिलायें।


सिंह राशि----
अगस्त 2012 सिंह राशि वालों को इस माह मिश्रित फल प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इस माह के पूर्वाद्ध में आपका आत्मविश्वास डगमगाने से परेशानी रहेगी। अपने आत्मविश्वास को दृढ रखिये। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने से कुछ परेशानी बनी रहेगी। माह के उत्तरार्द्ध में आपके कार्य में प्रगति बनेगी। कार्य व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनने लगेगी। शनि का तुला में प्रवेश से बापको कुछ राहत प्राप्त होगी। इस समय खर्च में कमी रहेगी। अनिद्रा के कारण आपको परेशानी भी हो सकती है। इष्ट मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलने से भी आपको राहत प्राप्त होगी। आपके शत्रु वर्ग का शमन होगा। धन प्राप्ति में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी। साझेदार से चला आ रहा विरोध कम होने लगेगा। इस समय लघु या़त्रा का योग बन रहा है जो आपके कार्य व्यवसाय में वृद्धि करेगी। अपने भाइयों से भी माह के उतरार्द्ध में सहयोग की प्राप्ति होगी। इस समय आपको यात्रा करते समय सावधानी रखनी चाहिए। यदि आप ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं तो आपको कुछ समय इंतजार करना चाहिए।
उपाय:- बुधवार के दिन गायों को हरा चारा खिलायें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। हरे कपडे में नारियल, लोहे की कील, कोयला, सीसा व दूध से धुले जौ बांधकर पोटली बनाकर सिर पर से सात बार उसारकर जल में प्रवाहित करें।


कन्या राशि---
अगस्त 2012 कन्या राशि वालों को इस माह कार्य व्यवसाय से अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। किन्तु यह सफलता संघर्ष के साथ प्राप्त होगी। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवारजनों के अपेक्षित सहयोग के कारण आप प्रसन्नचित्त रहेगें। आपके स्वास्थ्य में भी कुछ सुधार होगा। इस समय आप कार्य व्यवसाय में परिवर्तन एवं नये कार्य व्यवसाय को भी प्रारंभ कर सकते है। संतान पक्ष की तरफ से आपकों खुशखबरी प्राप्त होगी। उनके कार्य व्यवसाय में वृद्धि का योग बन रहा है। इस समय आपको शेयर बाजार से अपेक्षित लाभ की प्राप्ति बन रही है। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए लाभदायक बन रहा है। इस समय विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सुगमता रहेगी। उनका मन विद्याध्ययन में बना रहेगा। आपके शत्रुओं का शमन होगा। मित्र वर्ग की तरफ से भी आपको सहयोग की प्राप्ति होगी। इस समय आप जलीय यात्रा कर सकते है। ऐसे शहर में भी अपने कार्य को ले जा सकते है, जो जल के किनारे बसा हो। वाहन चलाते समय आपको इस माह भी सावधानी बरतनी चाहिये। माता के कमजोर स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रह सकते है।
उपाय:- प्रतिदिन मंगल के मंत्र ओम क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का जाप करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कार्य में स्थिरता एवं अधिक लाभ हेतु बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलायें।


तुला राशि----
अगस्त 2012 आपके लिये यह माह कुछ राहत प्रदान करेगा। इस माह आपको कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। आकस्मिक सफलता प्राप्ति के योग बन रहे है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। राज्य की तरफ से धन एवं मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक प्रयोजन के कारण आप यात्रा कर सकते है। इस माह संतान पक्ष की तरफ से भी खुशखबरी प्राप्त होगी। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए लाभदायक बन रहा है। इस समय आपको जमीन-जायदाद का सुख प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों के कारण आप प्रसन्नचित्त रहेगें। माह के पूर्वाद्ध में आपको साझेदार के कारण कुछ नुकसान रहेगा तो उतरार्द्ध में कुछ लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। माह के उतरार्द्ध में आपको क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिये। इस समय आवेश में आकर कोई गलत निर्णय नहीं लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी विवाद के कारण परेशान रह सकते है। इस समय आपको इष्ट मित्रों का सहयोग नहीं मिल पायेगा। अपने भाईयों से विवाद के कारण परेशान होना पड सकता है। स्त्री वर्ग का सहयोग मिलने से राहत प्राप्त होगी।
उपाय:- हनुमान चालीचा का पाठ करें। बृहस्पति मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः का जाप करें। कुत्ते को तंदूर की मीठी रोटी सरसों का तेल लगाकर खिलायें।


वृश्चिक राशि---
अगस्त 2012 वृश्चिक  वालों के लिये अगस्त महीना सामान्य फलप्रद बन रहा है। इस माह आपको मेहनत एवं परिश्रम से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इष्ट मित्रों का सहयोग सामान्य बना रहेगा। इस माह आपको कार्य व्यवसाय से लाभ की प्राप्ति होगी परन्तु लाभ प्राप्ति में उतार चढाव बना रहेगा। इस समय राज्य पक्ष की तरफ से भी धन एवं मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस माह आपको साझेदार के कारण परेशानी बन रही है। साझेदारी में लाभ की अपेक्षा खर्च में अधिकता रहेगी। माह के उतरार्द्ध में स्वास्थ्य में कमजोरी के कारण परेशान रह सकते है। इस समय शनि का तुला में प्रवेश होने से आपको मानसिक रूप से परेशान होना पड सकता है। इस समय आपकी किसी कार्य में रूचि कम ही बनेगी। अपने आपको संघर्ष करने के लिये तैयार रखना चाहिये। विद्यार्थियों को इस माह विद्याध्ययन में पूर्ण एकाग्रता रखनी चाहिये। जीवनसाथी से भी व्यर्थ ही मतभेद की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होना पड सकता है।
उपाय:- हनुमान चालीचा का पाठ करें। राहु यंत्र धारण करें एवं कुत्ते को तंदूर की मीठी रोटी खिलायें।


धनु राशि---
अगस्त 2012 आपको इस माह के पूर्वार्द्ध में संघर्षो का सामना करना पडेगा एवं कठिन संघर्ष के पश्चात लाभ की प्राप्ति होगी। इस समय अपने परिवार वालों का अपेक्षित सहयोग मिलने से राहत प्राप्त होगी। शेयर बाजार में निवेश करने से भी लाभ प्राप्ति होगी। माह के उतरार्द्ध में शेयर निवेश में सावधानी बरतें। इस समय आपको संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस माह आपके शत्रुओं का शमन होगा। इष्ट मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेगें। पूर्वार्द्ध में आपके आत्मविश्वास में कमी होगी। इस समय राज्य की तरफ से भी कुछ परेशानी उठानी पड सकती है। जीवनसाथी के कमजोर स्वास्थ्य के कारण आपको परेशानी उठानी पड सकती है। जीवनसाथी से मधुर संबंध बनायें। साझेदारी से आपको कुछ नुकसान उठाना पड सकता है। इस माह विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में परेशानी रहेगी। प्रेम प्रसंग में निराशा रहेगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस माह यात्रा से विशेष लाभ की प्राप्ति नहीं होगीं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपको उदर विकार के कारण परेशानी उठानी पड सकती है। संगीत व नृत्य के क्षे़त्र में कार्य करने वाले के लिये समय अनुकूल नहीं है।
उपाय:- बुधवार के दिन 250 ग्राम मूंग सिर पर से सात बार उसारकर पक्षियों को खिलायें। केसर का तिलक लगायें। राहु यंत्र धारण कर राहु मंत्र का जाप करें।


मकर राशि---
अगस्त 2012 मकर राशि वालों को इस माह कुछ राहत प्राप्त होगी। इनके कार्य व्यवसाय में वृद्धि का योग बन रहा है। इस समय उदर विकार के कारण परेशान हो सकते है। यदि डायबिटीज से ग्रस्त हैं तो इस माह अपेक्षित सावधानी बरतें। आपके खर्च में कमी रहेगी। इस माह आपको अनिद्रा के कारण परेशान होना पड सकता है। साझेदारी में आकस्मिक अवरोध के कारण निराशा रहेगी। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिये शुभ नहीं बन रहा है। इस माह शेयर में निवेश सोच समझकर करना चाहिये अन्यथा आकस्मिक नुकसान उठाना पड सकता है। प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हो सकता है। इसके कारण आपको शत्रु पक्ष से कष्ट हो सकता हैं। जमीन जायदाद में निवेश कर सकते है। इस समय आप दो पहिया अथवा चार पहिया वाहन खरीद सकते है। अपने स्वंय के मकान का निर्माण भी संभव है। महिलाओं को इस समय सावधानी बरतनी चाहिये, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिये। भाइयों का अपेक्षित सहयोग मिलता रहेगा। राज्य पक्ष की तरफ से कुछ परेशानी बन रही है। विद्यार्थियों का मन विद्याध्ययन में लगेगा। संचार, नृत्य, संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को अनुकूल समय का इंतजार करना चाहिये।
उपाय:- सूर्य भगवान को अध्र्य देवें एवं आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। शुक्रवार के दिन चीअियों को बूरा डालें। श्रीयंत्र धारण करें।


कुंभ राशि---
अगस्त 2012 कुंभ राशि वालों को इस माह कुछ राहत प्राप्त होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। इस माह के पूर्वार्द्ध में संघर्ष रहेगा परन्तु उतरार्द्ध में धीरे-धीरे आपके कार्यों में वृद्धि होने लगेगी। इस समय भी आपको खर्च अधिक रहेगा। आप कम लाभ प्राप्त कर अपने कार्य को प्रगति दे सकते है। इस माह आपको शेयर बाजार से भी आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होगी। इष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से आपके कार्य बनते जायेगें। विद्यार्थियों के लिये यह मास विद्याध्ययन के प्रति सजग रहने का है। इस समय आपको पूर्ण मन से अपने लक्ष्य की तरफ बढने की कोशिश करनी चाहिये। इस समय आप जमीन में निवेश कर सकते है। निवेश करने से पूर्व आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें अन्यथा धोखा हो सकता है। जीवनसाथी के कमजोर स्वास्थ्य को लेकर भी आपको परेशान होना पड सकता है। प्रेम-प्रसंग को लेकर आप उत्साहित रहेगें परन्तु शत्रुता के कारण नुकसान भी उठाना पड सकता है। यात्रा करते समय एवं वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नुत्य, संगीत व खेल क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता प्राप्त होगी।
उपाय:- गुरूवार का व्रत करें एवं गाय को गुड व चने की दाल खिलायें। मंगल यंत्र धारण करें। श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना करें।


मीन राशि---
अगस्त 2012 मीन राशि वालों के लिये अगस्त महीना कुछ परेशानीदायक बन रहा है। इस माह आपको कार्य व्यवसाय से लाभ की प्राप्ति तो होगी परन्तु खर्च की अधिकता के कारण आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। इस समय साझेदारी के कार्यो से लाभ की प्राप्ति होगी। इष्ट मित्रों का अपेक्षित सहयोग नही मिलने से कुछ बाधा रहेगी। जमीन जायदाद में निवेश करना आपके लिये शुभ नही बन रहा है। इस माह शेयर बाजार में निवेश करने से आपको सामान्य लाभ की प्राप्ति ही होगी। इसलिये निवेश सोच समझकर करें। संतान के कमजोर स्वास्थ्य के कारण परेशानी डठानी पड सकती है। प्रेम-प्रसंग के कारण बदनामी हो सकती है। पिता से अनबन हो सकती हैं। इस माह आपको लेखन कार्यो से लाभ नहीं मिलेगा। इस माह शनि का पुनः तुला राशि में गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढाव वाला बन रहा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी परन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण पीडित रहेगें। जीवनसाथी के कमजोर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस माह साझेदारी उतरार्द्ध में टुट सकती है। अपनी वाणी को मधुर बनायें। धैर्य एवं संयम से काम करें महत्वपूर्ण निर्णयों को सलाह लेकर ही पारित करें।
उपाय:- शनि मंत्र ओम शं शन्यै नमः का जाप करें। सूर्य भगवान को अध्र्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। बंधन दोष निवारण कवच स्थापित कर पूजन करें।

परिहार  ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र
मु. पो. आमलारी, वाया- दांतराई
जिला- सिरोही (राज.) 307512
मो. 09001742766
pariharastro444@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें