WIDGEO

मंगलवार, 4 दिसंबर 2012

कहा होता हैं लक्ष्मी का वास

ज्योतिषाचार्य वागा   राम परिहार 

9001742766 ,9001846274  
धन  सब कुछ तो नहीं परन्तु बहुत कुछ अवश्य कहा जा सकता हैं | आज हरेक व्यक्ति को धन की आवश्यकता बहुत अधिक रहती हैं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें पता ही नहीं रहता की उनके पास कितना धन हैं परन्तु कुछ लोगो को अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए भी आवश्यक धन प्राप्त नहीं होता आखिर लक्ष्मी की कृपा कुछ जातको पर ही क्यों रहती हैं | आज कुछ ऐसी सामान्य जानकरिया दी जा रही हैं जो लक्ष्मी कृपा हेतु आवश्यक हैं | हमें किस प्रकार का व्यव्हार करना चाहिए, कैसे रहना चाहिए जिससे हम पर लक्ष्मी कृपा बनी रहे |
कहा होता हैं लक्ष्मी वास ..........
१...जो व्यक्ति बुद्धिमान ,दयावान ,उदार, धर्म  कर्म में रूचि रखने वाला ,ईमानदार और सदाचारी हो उसके घर में लक्ष्मी का स्थायी वास रहता हैं |
२...जो सत्य भाषी हो ,दुसरो के दुःख में उनकी सहायता करता हो ,परोपकारी हो ,प्रेम भाव रखता हो वहा लक्ष्मी का वास रहता हैं 
३...जो पूजा पाठ करता हो ,भगवान का उपासक हो ,धार्मिक कार्यो में रूचि रखता हैं उसके घर में लक्ष्मी का वास रहता हैं |
४..जो नित्य स्नान कर स्वच्छ   वस्त्र धारण करता हैं वहा लक्ष्मी का वास रहता हैं |
५..जहा स्त्री का सम्मान होता हो ,जिस घर में झगडा नहीं होता हो वहा लक्ष्मी का वास रहता हैं |
६..जो परस्त्री पर कुदृष्टि नहीं रखे ,त्यौहार के दिनों में मैथुन का त्याग करता हैं वहा लक्ष्मी का वास रहता हैं |
७..जो सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान कर पूजा पाठ करता हैं वहा लक्ष्मी का वास रहता हैं |
८..जो लोग साधू ,ब्राहमण ,घर आये मेहमान का आदर सत्कार करता हैं वहा लक्ष्मी का वास रहता हैं |
९..जो धर्म ,निति और न्याय का पालन करे वहा लक्ष्मी का वास रहता हैं | 
१०..जहा माता लक्ष्मी की पूजा आराधना की जाती हैं वहा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं |
कहा वास नहीं होता लक्ष्मी का ...........
१..जो व्यक्ति गुरु और ब्राह्मण का अनादर करता हैं वहा लक्ष्मी की कृपा नही होती 
२..जो व्यक्ति खाते समय बोलता हो या हँसता हो वहा लक्ष्मी का वास नही रहता 
३...जो अपने घर की नित्य सफाई नही करता ,जहा कूड़ा करकट पड़ा रहता हो वहा लक्ष्मी का वास नही रहता |
४..जो देवी देवताओ की पूजा नहीं करता ,जहा कोई धार्मिक आयोजन नही होता हो वहा लक्ष्मी का वास नहीं रहता |
५..जो लोग बुद्धिमान नही होते ,मेहनत नही करते ,आलसी होते हैं वहा लक्ष्मी की कृपा नही रहती   
६..जो इश्वर में विश्वास नहीं करता ,चोरी करता हो वहा लक्ष्मी का   वास नही रहता |
७..जो स्त्री दिन में सोती रहती हैं ,सास ससुर और पति का सम्मान नहीं करती उस घर में लक्ष्मी का वास नहीं रहता |
८..जिसके घर में नित्य कलह रहता हो ,स्त्रियों का सम्मान नहीं करता वहा उस घर में लक्षी का वास नही होता 
९..जहा असत्य भाषण होता हो ,लड़ाई झगडे करते हो, दुसरो को परेशान करते हो उनके घर में लक्ष्मी का वास नही होता |
१०..जो मांसाहारी हो ,नशीले पदार्थो का सेवन करते हो उसके घर में लक्ष्मी का वास नहीं रहता | यदि किसी ऐसे अधर्मी को लक्ष्मी की कृपा पूर्वजन्म के शुभ कर्मो के कारण हो जाये तो उसका जीवन परेशानियों भरा रहता हैं उसे आत्मिक शांति नही होती और उसे जीवन के अंतिम क्षण में बहुत दुखी होना पड़ता हैं |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें